यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति के गाजियाबाद आगमन पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में नागरिक सुरक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत किया। आरक्षित प्रभाग के डिवीजनल वार्डन हर्ष वर्मा ने स्मृति चिह्न स्वरूप पुस्तक भेंट कर उनका सम्मान किया।
भेंटवार्ता के दौरान ललित जायसवाल एवं हर्ष वर्मा ने नागरिक सुरक्षा संगठन के सुदृढ़ीकरण, संगठन विस्तार, स्वयंसेवकों के बेहतर प्रशिक्षण तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को अधिक सशक्त, प्रभावी और जनोपयोगी बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
यह मुलाकात नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक रही। उपस्थित पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि मंत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग से नागरिक सुरक्षा संगठन भविष्य में और अधिक मजबूती के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।






