Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद की खुशबू यादव बनीं मिस इंडिया 2026, राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। विजय नगर निवासी खुशबू यादव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एक बार फिर जिले और देश का नाम रोशन किया है। इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आईबीबीएफ) द्वारा 12 और 13 जून को लुधियाना में आयोजित 15वीं नेशनल फेडरेशन कप बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में खुशबू यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया तथा मिस इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया।

खुशबू यादव, राजाराम की पुत्री हैं और वह पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुकी हैं। वर्ष 2024 में इंडोनेशिया में आयोजित एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर मिस एशिया का खिताब प्राप्त किया था। इसके अलावा वर्ष 2023 और 2025 की विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

खुशबू की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से गाजियाबाद सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खुशबू यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, प्रशिक्षकों और निरंतर कड़ी मेहनत को दिया है। उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।