यूपी – गाजियाबाद। जनपद के नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सचिन चंद्र वैश्य का प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान के नेतृत्व में चिकित्सकों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने कहा कि मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि डॉ. सचिन चंद्र वैश्य सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना वाले अधिकारी हैं। उनके अनुभव, व्यवहार कुशलता और दूरदर्शी नेतृत्व से गाजियाबाद की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी और चिकित्सकों व आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
कार्यक्रम में डॉ. एन.एस. तोमर, डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, डॉ. ए.के. जैन, डॉ. विनीत कुमार शर्मा, डॉ. मिलन मंडल, डॉ. श्रीकांत मलिक, डॉ. रशीद अली, डॉ. उस्मान चौधरी, डॉ. फुरकान चौधरी, डॉ. दिलीप कुमार और डॉ. आर.पी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।






