Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

30वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में विज्यांश चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। 4 से 7 जून 2026 तक आयोजित 30वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गाजियाबाद के युवा निशानेबाज विज्यांश चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 600 में से 571 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। विज्यांश चौधरी अजय प्रमुख के पुत्र हैं और उनकी इस उपलब्धि से परिवार तथा जिले में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता का आयोजन प्रोमिथियस स्कूल, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में किया गया। व्यक्तिगत स्पर्धा के अलावा विज्यांश चौधरी ने हर्षित कर्दम और रूद्र कर्दम के साथ गाजियाबाद शूटिंग क्लब, कवि नगर का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

विज्यांश चौधरी इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने सीबीएसई खेल प्रतियोगिताओं में जिला एवं राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक तथा एसजीएफआई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उनकी लगातार उपलब्धियां उनकी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण को दर्शाती हैं।

खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने विज्यांश चौधरी, हर्षित कर्दम और रूद्र कर्दम को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलता की कामना की है।