Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

संदीप बंसल के जन्मदिवस पर फल वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिवस को सोमवार को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के तत्वावधान में जीटी रोड स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों, तीमारदारों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संदीप बंसल के नेतृत्व में संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि संदीप बंसल का जीवन समाज सेवा, संगठन निर्माण और व्यापारी हितों के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। फल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से मानवीय सेवा और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राकेश कुमार, जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राजू, श्रीपाल, दीपक गर्ग, अनिल गर्ग, नरेंद्र कुमार बिल्लू तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने संदीप बंसल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।