Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

उज्ज्वल भारत मिशन का 9वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। उज्ज्वल भारत मिशन ने अपना 9वां स्थापना दिवस येसटीन एकेडमी, पटेल नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी तथा अति विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के.पी. सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष पल्लवी सिंपल भारद्वाज, संगीता दत्ता एवं नवीन गौतम, नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी स्नेहा शिशोदिया, संगठन मंत्री छोटेलाल कनोजिया तथा कोषाध्यक्ष संजीव कुमार ने अतिथियों का अभिनंदन किया। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में प्रवीण चौधरी ने संस्था द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा सक्रिय पदाधिकारियों को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। के.पी. सिंह ने भी सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों में संस्था की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमेटी के संजीव नागपाल, प्रवीण गुप्ता, तनुज कुमार वशिष्ठ, महेंद्र कुमार, अरुण अग्रवाल, आकाश शिशोदिया, पूनम शर्मा, शताक्षी भारद्वाज, जे.पी. गुप्ता, जिलाध्यक्ष संदीप मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष नीतू कंसल, महानगर अध्यक्ष हेमा भाटी, गीतांजलि गुप्ता, ममता गर्ग, अंजलि गोयल, रत्ना गुप्ता, दीक्षा गोयल, कविता कौशिक, रजनी, मंजू राघव, रीना शिशोदिया, निर्मला राघव, शिवानी, अनीता शर्मा, मंजू अग्रवाल, अनीता कश्यप, विनीता राघव, रीना गुप्ता, यशोदा कौशिक, सोनिका, संजना सक्सेना, संजय कुमार, साधना शर्मा और गार्गी भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।