यूपी – ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा गौतम बुद्ध नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम का विषय “12 साल बेमिसाल – विकास, विश्वास, जनकल्याण, प्रगति और सुरक्षा” रहा, जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के जनसंपर्क अभियान के राज्य प्रभारी सैयद अहसान अख्तर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाई है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचा है। साथ ही भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
इस अवसर पर सुनील भाटी, फरहत, शेखर झा, कविता राजेश, अविनाश सिंह, सैयद अख्तर आलम, डॉ. ताहा, डॉ. इराम आमिर, मेहरनाज़ तथा हाफिज़ रज़ा खान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सैयद अहसान अख्तर ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की विकासवादी नीतियों पर भरोसा रखती है और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 320 से अधिक सीटों के साथ पुनः प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।






