Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

5 जून से शुरू होगी गाजियाबाद प्रीमियर लीग, उद्घाटन समारोह में जुटेंगी खेल और उद्योग जगत की हस्तियां

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित गाजियाबाद प्रीमियर लीग (जीपीएल) का आगाज 5 जून से होने जा रहा है। इस संबंध में गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में टूर्नामेंट की तैयारियों की जानकारी साझा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जीसीए अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि जीपीएल का उद्घाटन समारोह 5 जून को शाम 6 बजे आयोजित होगा। समारोह में निधिपति सिंघानिया, ओनर, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं अध्यक्ष, जेके सीमेंट तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा खेल और उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राकेश मिश्रा ने बताया कि लीग के प्रत्येक मैच के लिए टिकट की कीमत 250 रुपये निर्धारित की गई है। स्टेडियम में करीब 700 से 800 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष कार्ड जारी किए जाएंगे, जिससे उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने कहा कि गाजियाबाद प्रीमियर लीग जिले की प्रतिष्ठा से जुड़ा आयोजन है और यह स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करेगा। प्रेस वार्ता में मनोज पुनडीर, मनोज मांकड़, डॉ. अरविंद डोगरा, अनिल माथुर, मतलूब मोहम्मद, ठाकुर अमर सिंह, शाहिद सैफी और सुनील सैनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजकों का दावा है कि जीपीएल आने वाले वर्षों में जिले के सबसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में शामिल होगा।