यूपी – गाजियाबाद। वीएन भातखंडे संगीत महाविद्यालय के तत्वावधान में इन्मेंटेक कॉलेज सभागार में शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर, वरिष्ठ पत्रकार प्रो. बलदेव भाई शर्मा, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति प्रो. लवली शर्मा, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. तरुणा सिंह, रजिस्ट्रार विजय कुमार सिंह, के.एस. गुप्ता, मयंक गोयल तथा डॉ. लतिका गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा राग हंसध्वनि में सरस्वती वंदना से हुआ। चैती शर्मा ने देवी रागमाला के अंतर्गत 24 रागों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोविंद पोद्दार ने तबला वादन, जबकि आर्यव आनंद और सुनयना शर्मा ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं ने राग भैरवी पर आधारित चतुरंग का गायन किया। बर्मिंघम (यूके) से आए उस्ताद जौहर अली ने वायलिन वादन प्रस्तुत करते हुए संगीत को मानवता का माध्यम बताया।


समारोह में 100 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि पंडित हरिदत्त शर्मा ने गायन, वादन और नृत्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर संगीत साधना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. ज्योति शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. बागेश्री चक्रधर, रुचि बलूनी, राजा बलूनी, डॉ. संघमित्रा चक्रवर्ती, दीप्ति पंडित, आभा बंसल, ज्ञानेन्द्र शर्मा, हरिओम शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






