Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सदस्य बनें प्रशिक्षण एम्बेसडर : कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

नई दिल्ली। उत्तराखंड निवास, चाणक्यपुरी में आयोजित राष्ट्रीय सैनिक संस्था के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि अग्निवीर योजना का उद्देश्य केवल सैन्य बल को सशक्त बनाना नहीं, बल्कि प्रशिक्षित युवाओं के माध्यम से समाज में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की भावना को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि सैनिक प्रशिक्षण प्राप्त युवा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने संस्था के प्रत्येक सदस्य से प्रशिक्षण एम्बेसडर की तरह कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय प्रशासनिक संरक्षक एवं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सदस्यों को संविधान के अनुच्छेद 51(ए) में वर्णित 11 मूल कर्तव्यों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए अभियान चलाने तथा शिक्षित वर्ग को संस्था से जोड़ने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कर्नल मुकेश त्यागी, गौरव सेनानी ज्ञान सिंह, चन्दन सिंह, गणेश दत्त, सहदेव तोमर, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा, एडवोकेट अंशु त्यागी, डॉ. मधु सिंह, मोनिका गोयल और संध्या त्यागी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश में चरित्र निर्माण की आवश्यकता है और अनुशासन इसकी पहली सीढ़ी है। उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्य स्कूलों में प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण देकर इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।