यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मुरादनगर में किसान मसीहा एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना ने किया, जबकि आयोजन किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तेजवीर डबाना और प्रदेश महामंत्री अमित आर.के.जी. के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जमींदारी उन्मूलन, पटवारी व्यवस्था में सुधार तथा किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई में चौधरी चरण सिंह का योगदान अतुलनीय है। उनका मानना था कि देश की समृद्धि का मार्ग गांवों, खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है।
कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा किसान, युवा और मातृशक्ति के सशक्तिकरण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल चौधरी, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण पटेल, नरेन्द्र खजूरी, रामपाल चौधरी, डॉ. रेखा चौधरी, जयदीप सिंह, इन्द्रजीत सिंह टीटू, रामभरोसे लाल मौर्य, ओ.डी. त्यागी, सुनील चौधरी, अजीत खंजरपुर, कृष्णपाल डायरेक्टर, इन्द्राणी त्यागी, सत्येन्द्र तोमर और सुमन चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






