बरेली। युवा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बरेली में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के 65 जिलों और महानगरों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष तथा प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। समारोह में सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी तथा बोर्ड के सदस्य सुनील पांडे रहे। दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं को व्यापारिक संगठन से जुड़कर समाज और व्यापारिक हितों के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।
शपथ ग्रहण के दौरान सभी युवा पदाधिकारियों ने संगठन के निर्देशों को प्रत्येक जिले, महानगर और व्यापारी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गाजियाबाद से युवा प्रदेश महामंत्री राजू छाबड़ा के नेतृत्व में आकाश कटियार (युवा प्रदेश संगठन मंत्री), आशीष शर्मा (युवा जिलाध्यक्ष), उदयवीर अरोड़ा (युवा महानगर अध्यक्ष), राहुल उर्फ मुलायम (युवा महानगर महामंत्री), राहुल शर्मा (युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष), आशीष पांडे, मनोज चोपड़ा, कुलदीप सिंघल, अनुज जैन तथा पुनीत कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।






