Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

स्वतंत्रता दिवस  पर 47वीं वाहिनी पीएसी में शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन व डॉ0 केएस प्रताप कुमार अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार मनाए जा रहे अमृत सप्ताह के तहत 47वी वाहिनी पीएसी में 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कल्पना सक्सेना सेनानायक द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया गया व राष्ट्रीय ध्वज  को सलामी दी गई।
सेनानायक कल्पना सक्सेना ने संकल्प पत्र पढ़ शपथ  ग्रहण कराई तथा उत्तर प्रदेश शासन की उपलब्धियों तथा अपराध नियंत्रण में किए जा रहे सफल कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए  देश की आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले महानायक अमर वीर शहीदों जैसे भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडे एवं रानी लक्ष्मीबाई आदि स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया गया लिए

इसके उपरांत सुरेश कुमार सहायक सेनानायक एवं सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह को सराहनीय उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर सेनानायक महोदय द्वारा वाहिनी के उत्कृष्ट कर्मियों को भी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
        तत्पश्चात कल्पना सक्सेना सेनानायक  द्वारा वाहिनी के शहीद आरक्षी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा एवं गिरीश चंद नागर शहीद आरक्षी परिवारों को वाहिनी में आमंत्रित कर अंग वस्त्र व विभिन्न प्रकार के फलों से सम्मानित किया गया।

इस अवसर  पर उपस्थित वाहिनी के  सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं आर.टी.सी  के जवानों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर मिष्ठान वितरण किया गया।