यूपी – गाजियाबाद। सुभाष युवा मोर्चा का 38वां स्थापना दिवस समारोह जगदीश नगर स्थित सुभाषिनी ऑफसेट परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोर्चा के संयोजक सतेन्द्र यादव ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर शहीदों, क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए सतेन्द्र यादव ने कहा कि 2 जून 1989 को स्थापित सुभाष युवा मोर्चा का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र लाहिड़ी, सुखदेव और अशफाक उल्ला खां के आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाने पर बल दिया। कैप्टन गोपाल सिंह, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, मनोज कुमार शर्मा होदिया और अनिल मिश्रा ने भी विचार व्यक्त करते हुए देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम को अनिल सिन्हा, राजीव गौतम, दिग्विजय सिंह, एन.डी. दीक्षित, सुभाष पांडेय, सुनील मिश्रा और सुभाष सिंह ने भी संबोधित किया। समारोह में राजेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, हरीश शम्मी, हरिशंकर वर्मा, सुनील सिंह, व्यास पांडे, विनोद गुप्ता, गजेंद्र, अनुपम अग्रवाल, दीनानाथ मिश्रा, पिंटू यादव, वीरेंद्र प्रताप यादव, अमरदत्त शर्मा, जे.पी. यादव, सौरभ अग्रवाल, राम गणेश सिंह, दीपक वर्मा, जितेंद्र भटनागर, बृजेश नारायण मिश्रा, रंजीत शर्मा, गणेश शर्मा, रजनीश कुमार द्विवेदी, सुशील कुमार राय, देवेंद्र गौतम, संजय सिंह कर्दम, हरीश शर्मा, रिंकू प्रजापति और विकास सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।






