यूपी – गाजियाबाद। हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा वेव सिटी सेक्टर-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित संगठनात्मक बैठक एवं सम्मान समारोह में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और सेवाभाव को देखते हुए गौरव सिंह को हिन्दू युवा वाहिनी का गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक शेखर त्रिपाठी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित त्यागी, क्षेत्र प्रभारी रॉकी तोमर, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी मोनू जोगी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष आलोक आनंद, क्षेत्रीय मंत्री रवि अपना, मीडिया प्रभारी सोनू, मेरठ मंडल प्रभारी रवींद्र चौहान, गाजियाबाद जिला प्रभारी विपिन गोयल, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष मोहित गुर्जर, गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष रुपेश चौधरी, बागपत जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह तथा हापुड़ जिला अध्यक्ष सचिन सिंधु सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष गौरव सिंह को संगठन के संविधान और नियमों का पालन करते हुए संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने गौरव सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।






