Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

अंबेडकर जन्मोत्सव आयोजन समिति ने मनाई स्व. नरेश गौतम की 57वीं जयंती

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। चार मूर्ति बुद्ध विहार में अंबेडकर जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नरेश गौतम की 57वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. नरेश गौतम के साथ बिताए अपने संस्मरण साझा किए तथा समाज हित में किए गए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया। वक्ताओं ने कहा कि नरेश गौतम ने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक एकता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

इस अवसर पर उनकी पत्नी सविता गौतम, पुत्र देवाशीष गौतम, सुमन बौद्ध, आनंद चंद्रेश (पूर्व अध्यक्ष), दुष्यंत गौतम (महासचिव), राहुल सिंह (पूर्व अध्यक्ष), ललित दास (पूर्व अध्यक्ष), विजय कुमार, मनोज मोरटा, अरुणोदय चंद्रेश, विक्की आनंद, शेखर डांगी, शेर सिंह (संस्थापक, चार मूर्ति भवन), अर्पित चौधरी, निखिल तथा किशोर गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्व. नरेश गौतम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों एवं विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक, श्रद्धामय एवं प्रेरणादायक रहा।