यूपी – गाजियाबाद। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने वेव सिटी निवासी हर्ष पिलानिया को संगठन का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने हर्ष पिलानिया को बधाई देते हुए खुशी जताई।
इस अवसर पर अरुण चौधरी भुल्लन ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और समाज को एकजुट रखने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर्ष पिलानिया पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हर्ष पिलानिया ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज की एकता, शिक्षा और युवा हितों के लिए पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।






