यूपी – गाजियाबाद, वसुंधरा सेक्टर-6 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर एमिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में मेजबान स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में एमिटी स्कूल की विभिन्न शाखाओं के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुकाबले कक्षा 1 से 5 तथा 6 से 8 वर्ग के बालक और बालिकाओं के बीच आयोजित किए गए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल आलू वालिया ने किया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक बी.एल. थापा ने बताया कि एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा सेक्टर-6 के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
स्वर्ण पदक जीतने वालों में अनाया, शिवांगी, अनिका पांडे, कार्तिकेय खन्ना, अर्णव पांडे, यशांक मैनी, अन्वी मित्तल, आन्या वेदवाल, स्वानिक तिवारी और अभिज्ञ सिंह शामिल रहे। रजत पदक अहन्या गुप्ता, धारा सिंह और ऋषिता सनी ने जीते। वहीं कांस्य पदक कृषिव जिंदल, पुलकित मिश्रा, आद्याशा रावत, श्रेयांशी त्यागी, आद्विक सिंह, योग्या शर्मा और राघव जिंदल को मिला।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनिला एथली, उप प्रधानाचार्य मीनू माथुर, शारीरिक शिक्षा विभाग से संतोषी रावत तथा ताइक्वांडो प्रशिक्षक बी.एल. थापा सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।






