यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा आईटीएस कॉलेज, मुरादनगर में “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
उद्घाटन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
प्रशिक्षण वर्ग के चौथे सत्र में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को “अंत्योदय से संतृप्ति” विषय पर मार्गदर्शन दिया। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति में विश्वास करती है तथा संगठन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
वर्ग प्रभारी श्रीचंद शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में संगठनात्मक कार्यप्रणाली, बूथ सशक्तिकरण, राष्ट्रवाद, डिजिटल कार्यशैली और जनसंपर्क जैसे विषयों पर 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, एस.पी. सिंह, अनिल अग्रवाल, पृथ्वी सिंह कसाना, मानसिंह गोस्वामी, महेश अग्रवाल, विजय गोयल, अजय शर्मा, अशोक मोगा, अमरदत्त शर्मा, रूप चौधरी, वीरेश्वर त्यागी, संजीव सिंघल, सुशील गौतम, अशोक नागर और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल मौजूद रहे।






