Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा, मायावती ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं एवं पूर्व सांसद मायावती ने शनिवार को पार्टी के उत्तर प्रदेश स्टेट स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के जिम्मेदार नेताओं की विशेष बैठक को संबोधित किया। बैठक में संगठन की जमीनी मजबूती, आर्थिक सशक्तिकरण और सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

मायावती ने पिछली बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों पर हुई प्रगति की रिपोर्ट प्राप्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता पूरी गंभीरता और अनुशासन के साथ जनता के बीच जाएं तथा बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं।

बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति, संभावित प्रत्याशियों के चयन, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर गहन मंथन किया गया। मायावती ने स्पष्ट किया कि पार्टी प्रत्याशियों का चयन उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और संगठन के प्रति निष्ठा के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दें और दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं सर्वसमाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाएं। बैठक में प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।