यूपी – गाजियाबाद। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट द्वारा शुक्रवार को जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम में रोटरी वरदान ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर एवं यशोदा मेडिसिटी के सहयोग से निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंटरेक्ट क्लब ऑफ जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल का विशेष सहयोग रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यक्रम प्रत्येक छह माह में आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य समाज कल्याण के साथ विद्यार्थियों में सेवा भावना विकसित करना है। इंटरेक्ट क्लब द्वारा पूरे सप्ताह रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें नुक्कड़ नाटक, रैली और जागरूकता कार्यक्रम शामिल रहे। अभियान के परिणामस्वरूप शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक रक्तदान रहा। इसके अलावा 72 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन जे. के. गौड़, पीडीजी अशोक अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल, सुरेन्द्र शर्मा, एम. सी. गौड़, वरुण गौड़ और प्रधानाचार्या निधि गौड़ मौजूद रहे। जे. के. गौड़ ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त तीन लोगों को जीवनदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति स्वयं भी स्वस्थ रहता है।

विद्यालय के डायरेक्टर वरुण गौड़ एवं प्रधानाचार्या निधि गौड़ ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में टीचर इंचार्ज ज्योत्सना तथा इंटरेक्ट क्लब सदस्य सक्षम, प्रदीप, रीत, काव्य, अनुभव, सोहम, लक्षिता, वेदांत, तेजस्विनी और तेजस उपस्थित रहे।






