Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद में 193 नलकूपों का संचालन होगा हाईटेक, स्काडा प्रणाली से होगी मॉनिटरिंग

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। आधुनिक तकनीक की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम ने इंदिरापुरम और कविनगर जोन के नलकूपों को स्काडा प्रणाली से जोड़ने की तैयारी तेज कर दी है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 193 बड़े और छोटे नलकूपों का ऑटोमेटिक संचालन एवं मॉनिटरिंग की जाएगी, जिस पर लगभग 10 करोड़ 54 लाख रुपये खर्च होंगे।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि स्काडा प्रणाली लागू होने से नलकूपों का संचालन अधिक सरल, सुरक्षित और पारदर्शी होगा। मोबाइल के माध्यम से अधिकारी प्रतिदिन की रिपोर्ट देख सकेंगे तथा निर्धारित टाइमर के अनुसार नलकूप स्वतः चालू और बंद होंगे। इससे बिजली की खपत पर नियंत्रण रहेगा और वोल्टेज अप-डाउन से मोटर खराब होने की घटनाओं में कमी आएगी। पानी की आपूर्ति बाधित होने या व्यर्थ मोटर चलने की स्थिति में तत्काल अलार्म भी मिलेगा।

महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया कि ए एस इलेक्ट्रिकल्स, के एम बी इलेक्ट्रिकल्स और सर्वेश बिल्डर द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। प्रथम चरण में 20 से 40 एचपी क्षमता के 113 तथा 20 एचपी से कम क्षमता वाले 80 नलकूप स्काडा प्रणाली से जोड़े जाएंगे। प्रेजेंटेशन के दौरान अवनींद्र कुमार और अनुराग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।