यूपी – गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी कार्यालय गाजियाबाद में शनिवार को पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम माननीय बहन मायावती के निर्देशानुसार संपन्न हुआ, जिसमें नवनियुक्त मेरठ मंडल जोन प्रभारी एवं पूर्व मंत्री अजितपाल, मनोज कुमार तिलकधारी, विनोद कर्दम, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं साहिबाबाद विधानसभा प्रभारी भोपाल सिंह तथा शंकर कश्यप का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज जाटव ने की। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करेंगे। साथ ही समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने “जय भीम, जय भारत, जय बसपा” के नारों के साथ संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया।






