नए प्लांट से बढ़ेगा उत्पादन, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड के चेयरमैन एवं सीएमडी संजीव कुमार गुप्ता को नोएडा औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक भूखंड का आवंटन पत्र सौंपा। यह आवंटन प्रदेश में निवेश बढ़ाने और औद्योगिक परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने की नीति के तहत किया गया।
इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी तथा नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आर. के. सिंह मौजूद रहे। समरकूल की ओर से डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता और इंडिया सेल्स हेड नरेश बत्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योगों के लिए सबसे पसंदीदा निवेश केंद्र बनकर उभरा है। सरकार की पारदर्शी व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण के कारण देश-विदेश के बड़े निवेशक प्रदेश में अपनी इकाइयां स्थापित कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नोएडा में स्थापित होने वाले नए प्लांट से समरकूल की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कंपनी ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को और अधिक मजबूती देने की दिशा में कार्य करेगी।






