यूपी – गाजियाबाद। यशोदा अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में घुटने एवं कूल्हे के प्रत्यारोपण के लिए अत्याधुनिक क्यूविस ऑर्थोपेडिक रोबोटिक-असिस्टेड सर्जिकल सिस्टम की शुरुआत की गई। 350 बेड वाले एनएबीएच और एएसीआई मान्यता प्राप्त इस सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजत अरोड़ा मौजूद रहे। इस दौरान ऑर्थोपेडिक्स एवं ट्रॉमा सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. विपिन कुमार त्यागी, डॉ. अजय पंवार, डॉ. राहुल काकरन और डॉ. दिवास गुप्ता भी उपस्थित रहे।
डॉ. दिनेश अरोड़ा ने कहा कि यह तकनीक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं डॉ. रजत अरोड़ा ने बताया कि रोबोटिक तकनीक सर्जरी में अधिक सटीकता, बेहतर परिणाम और शीघ्र रिकवरी सुनिश्चित करेगी।
विशेषज्ञों के अनुसार 6-एक्सिस रोबोटिक आर्म, ट्रैकिंग सेंसर और ऑटोमैटिक कटिंग तकनीक से लैस यह सिस्टम घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी में त्रुटियों की संभावना को कम करता है। इससे कम दर्द, न्यूनतम रक्तस्राव, छोटे चीरे, संक्रमण का कम खतरा और तेजी से रिकवरी जैसे लाभ मिलेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।






