यूपी – गाजियाबाद। अधिवक्ता परिषद ब्रज की गाजियाबाद इकाई द्वारा बार सभागार में “साइबर अपराध : चुनौतियां एवं निवारण” विषय पर स्वाध्याय मंडल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता साइबर विशेषज्ञ अविरल गुप्ता ने कहा कि अधिकांश साइबर अपराध लोगों की लापरवाही के कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी साझा नहीं करना चाहिए और असुरक्षित इंटरनेट माध्यम से इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत भारत सरकार की संबंधित वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

मुख्य अतिथि उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री श्रीहरि बोरीकर ने कहा कि साइबर अपराध को लेकर आमजन में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि साइबर थानों में लगाए जाने वाले जागरूकता होर्डिंग न्यायालय परिसर में भी लगाए जाएं ताकि अधिक लोग जागरूक हो सकें।
कार्यक्रम में विषय का प्रस्तुतीकरण प्रीति गौतम ने किया, जबकि संचालन संजीव त्यागी ने किया। नवीन सदस्यों का परिचय अरुण कुमार ने कराया तथा श्रद्धा चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, विष्णु शर्मा, पदम सिंह, स्पर्श रस्तोगी, ब्रह्मदेव त्यागी, आशा रानी, राजीव गुप्ता, ज्ञानेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, वंदना सिंह, सारिका त्यागी, विकास भदोरिया, सुनीता वर्मा, प्रमोद कुमार, आभा वर्मा, प्रमोद शर्मा, नीलम श्रीवास्तव, नरेश चौधरी, वेदपाल कुशवाहा, मनोज सिसोदिया, सुमित चौधरी और नेपाल सिसोदिया सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।






