यूपी – गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेंट्रल मार्केट पुराने बस अड्डे पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
सतीश शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे और उन्होंने भारत में संचार एवं कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी। उनके कार्यकाल में कंप्यूटर और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा मिला, जिसका लाभ आज पूरा देश उठा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान का अधिकार देने का ऐतिहासिक निर्णय भी राजीव गांधी की देन है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जिस तकनीक का उपयोग आज देश की सरकारें कर रही हैं, उसका आधार राजीव गांधी के समय में तैयार हुआ था। कार्यकर्ताओं ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव तेरा नाम रहेगा” और “राजीव गांधी अमर रहें” के नारे लगाए।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, सुशांत गोयल, लोकेश चौधरी, सुनील चौधरी, सलमान मंसूरी, जितेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, मोहम्मद इरफान, रियाज अहमद सैफी, आबिद, आशुतोष गुप्ता, पंडित सुरेंद्र दोसा, अश्वनी त्यागी, जयप्रकाश दुबे, पन्नालाल शर्मा, राजीव शर्मा, हरपाल सिंह, धीरेंद्र, धर्मवीर, जाकिर हुसैन, सीमा, नजमीन, रूबी मलिक, हाजी खुर्शीद खान, शाहरुख, राजू शर्मा, हरेंद्र सिंह बाबा, आशीष त्यागी, मयंक त्यागी, अमित शर्मा, अरविंद गौतम और महेश चंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






