यूपी – गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस गाज़ियाबाद द्वारा मानवता और सेवा का संदेश देते हुए रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष आसिफ सैफी अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंचे और रक्तदान कर लोगों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
आसिफ सैफी ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश के युवाओं, तकनीकी विकास और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी युवाओं को जनहित और समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद की जान बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता हुमायूं मिर्जा, जिला उपाध्यक्ष दीपक भाटी, जिला महामंत्री महानगर यश कौशिक, जिला सचिव शहजान और ज़िलाध्यक्ष आसिफ सैफी सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।






