Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

आतंक विरोधी अभियानों में सिंगल कमांड सिस्टम लागू करने की मांग

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की गाजियाबाद इकाई द्वारा कारगिल चौक, वैशाली स्थित 10 डी परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह ने किया। इस दौरान 10 गौरव सेनानियों की एक टीम का गठन भी किया गया, जो स्कूलों में जाकर बच्चों को प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण देगी।

मुख्य अतिथि आर्थिक काउंसिल के चेयरमैन राजन छिब्बर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से अधिक “क्विक स्ट्राइक” की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मामलों में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दुश्मन दोबारा हमला करने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हो जाए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि आतंक विरोधी अभियानों में सेना, अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के बीच समन्वय में समय लगता है। उन्होंने कहा कि किसी भी ऑपरेशन में कमांडर एक होना चाहिए और आतंकवाद विरोधी अभियानों में “सिंगल कमांड ऑपरेशन” लागू किया जाना चाहिए।

कर्नल मुकेश त्यागी, चन्दन सिंह, गणेश दत्त, डी के दास, अनुरुद्ध त्यागी, उषा राणा और अंजू शर्मा ने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर हुए आतंकी हमले की याद दिलाता है और इससे सबक लेने की जरूरत है।

इस अवसर पर वी पी शर्मा, अंशु त्यागी, रजनीकांत, मोनिका गोयल, ओम पाल सिंह, पुष्कर बिष्ट, स्वाति बंसल, देवेन्द्र चौबे, कैप्टन गोपाल, डी के त्यागी, आर जे सिंह, एस भार्गव, यू आर दुबे, सुभी चौबे, रेखा सिंह, बबली दास, प्रियांशु, अजय, आशीष और प्रणव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।