यूपी – गाजियाबाद /मोदीनगर। शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
शहर अध्यक्ष बृजेश कुमार सेन ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे और उन्होंने अपने कार्यकाल में सामाजिक न्याय, पंचायती राज, आधुनिक तकनीक और विकास की नई सोच को आगे बढ़ाया। पीसीसी सदस्य उत्तर प्रदेश सुनील शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी को भारत में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति का अग्रदूत माना जाता है। उनके प्रयासों से सी-डॉट और एमटीएनएल जैसे संस्थानों की स्थापना हुई, जिसने देश को डिजिटल युग की ओर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ब्लॉक अध्यक्ष मोदीनगर चांद वीर चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए, जिसकी झलक बाद में 73वें और 74वें संविधान संशोधन में देखने को मिली।
इस अवसर पर राकेश सोनी, रामकिशन शर्मा, ओमपाल शर्मा, आरिफ रिजवी, अनस सैफी, रजनी शर्मा, समसा बेगम, ममता, भिखारी लाल कश्यप, वेद प्रकाश कोरी, हरीश खुल्लर, जहूर खान, रहमान अहमद, शमशाद, आकाश तंवर, महेश दत्त शर्मा और कामेश शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






