Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

रोजगार मेले में दिव्यांगजनों को नियुक्ति पत्र वितरित, 13 अभ्यर्थियों का चयन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित विजय कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित विशेष रोजगार मेले में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने चयनित दिव्यांगजनों को नियुक्ति एवं प्रशस्ति प्रमाणपत्र प्रदान किए। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया।

मेले में ऑटोमोबाइल पार्ट्स निर्माण क्षेत्र की स्पार्क मिंडा कंपनी ने सहभागिता की। कंपनी के नोएडा स्थित संयंत्रों के लिए कुल 61 दिव्यांगजनों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 13 का चयन किया गया। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने चयनित अभ्यर्थियों सूरज कुमार, हरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, अभिषेक बच्चन, अशुतोष कुमार सिंह, राहुल पाल, अनिल कुमार और अमित कुमार तिवारी को नियुक्ति एवं प्रशस्ति प्रमाणपत्र प्रदान किए।

अपने संबोधन में नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने दिव्यांग पेंशन को ₹1000 से बढ़ाकर ₹1500 किए जाने की दिशा में प्रयास जारी होने की जानकारी दी। साथ ही रोजगारपरक योजनाओं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात कही।

कार्यक्रम में विजय कॉलेज ऑफ एजुकेशन की संचालिका ममता चौधरी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, स्पार्क मिंडा टीम की प्रतिनिधि अंजली तथा कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।