यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद द्वारा कंपनी बाग कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की 35वीं पुण्यतिथि (शहादत दिवस) पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने इक्कीसवीं सदी के प्रौद्योगिक भारत की नींव रखी। उन्होंने देश में सूचना तकनीक, दूरसंचार और शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने तथा भारतीय शिक्षा पद्धति में बदलाव लाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। वक्ताओं ने कहा कि राम मंदिर का ताला खुलवाकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में भी उनकी अहम भूमिका रही। साथ ही देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, विजेंद्र यादव, बाबूराम शर्मा, सूर्यकांत, कपिल गोयल, पुनित लव, पवन शर्मा, त्रिलोक सिंह, विनोद शर्मा, कासिम, शम्सुद्दीन सैफी, इस्माइल खान, अनवर, राहुल अग्रवाल, सरस्वती अग्रवाल, रविशंकर सूर्या और अरविंद गौतम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






