Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

बसपा की सेक्टर समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा 56 सदर गाजियाबाद के सेक्टर नंबर-41 जटवाड़ा में मंगलवार को सेक्टर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर चर्चा हुई।

बैठक में मेरठ मंडल प्रभारी मनोज तिलकधारी, विधानसभा प्रभारी रमन रमेश, पूर्व कोऑर्डिनेटर एवं वरिष्ठ बसपा नेता चतर सिंह, सेक्टर अध्यक्ष दीपक गौतम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच जाकर पार्टी की योजनाओं एवं विचारों का प्रचार-प्रसार करें।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद”, “बहन मायावती जिंदाबाद”, “जय भीम” और “जय भारत” के नारों के साथ पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सदर गाजियाबाद लख्मीचंद ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।