यूपी – गाजियाबाद/मोदीनगर। ग्राम तल्हेटा में दलित समाज के लगभग 120 निरस्त पट्टों को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं और ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा और विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपजिलाधिकारी मोदीनगर से मिले और नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 1976 में विधिवत आवंटित किए गए पट्टों की पत्रावलियां प्रशासन के पास उपलब्ध नहीं हैं। अधिकारियों द्वारा रिकॉर्ड न मिलने और कागजात छिन्न-भिन्न होने की बात कही जा रही है, जिसके आधार पर जमीन को अवैध कब्जा बताकर खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है।
देवव्रत धामा ने आरोप लगाया कि प्रशासन दलित समाज की जमीनें हड़पने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गरीब परिवारों के साथ अन्याय बंद नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने पट्टा धारकों से अपने उपलब्ध दस्तावेजों के साथ तहसील पहुंचने की अपील भी की।
इस दौरान देवीशरण जाटव, शशिभूषण जाटव, भीम सिंह जाटव, नरेश कुमार जाटव, विनोद कुमार, राजपाल प्रधान, वेदपाल जाटव, सचिन जाटव, राहुल जाटव, अमन सिंह, बॉबी जाटव, यादराम, गजराज जाटव, हुकम सिंह जाटव, मनोज जाटव, देवेंद्र जाटव, आशे राम जाटव, कांति, सत्य प्रकाश जाटव, अतर सिंह और सुदेश जाटव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






