Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

रोटरी क्लब गाजियाबाद हेरिटेज ने वरदान हॉस्पिटल को डायलिसिस मशीन की भेंट की

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद हेरिटेज ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मेरठ रोड स्थित वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को डायलिसिस मशीन का पूर्ण सेटअप दान किया। परियोजना के तहत डायलिसिस मशीन के साथ बेड, मॉनिटर और अन्य आवश्यक उपकरण भी अस्पताल को उपलब्ध कराए गए, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 3012 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमिता महेंद्रू, डीजीएन रवि बाली, वरदान हॉस्पिटल के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सिरोही, एजी पंकज जैन, क्लब ट्रेनर विशाल खंडेलवाल, प्रोजेक्ट चेयर दिनेश गर्ग तथा क्लब के सदस्य रूचिर गर्ग, नितिन गुप्ता, हिमांशु बंसल, राजीव अग्रवाल, अनिल तनेजा, पंकज जैन और अशोक बजाज उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने क्लब अध्यक्ष अनुज मित्तल और उनकी टीम के सेवा कार्य की सराहना की।

अनुज मित्तल ने बताया कि एक डायलिसिस मशीन से प्रतिदिन चार मरीजों का डायलिसिस किया जा सकेगा। इससे प्रति सप्ताह लगभग 28 और प्रतिवर्ष करीब 1200 डायलिसिस संभव होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 9 जून को क्लब द्वारा अस्पताल में एक्स-रे मशीन भी स्थापित की जाएगी।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अमिताभ महेंद्र ने क्लब की जनहितकारी पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।