Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

हरनंदीपुरम योजना के द्वितीय चरण को किसानों का समर्थन, भूमि सहमति प्रक्रिया तेज

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हरनंदीपुरम आवासीय योजना के द्वितीय चरण को किसानों का लगातार समर्थन मिल रहा है। किसानों द्वारा भूमि सहमति देने की प्रक्रिया में तेजी आने से योजना के विकास कार्यों को गति मिल रही है।

प्राधिकरण के अनुसार ग्राम शाहपुर निजमोरटा के किसानों ने लगभग 25 एकड़ से अधिक भूमि की सहमति प्रदान की है। वहीं ग्राम नगला फिरोज मोहनपुर में पिछले तीन दिनों के भीतर करीब 15 एकड़ कृषि भूमि की सहमति प्राप्त हुई है। किसानों की बढ़ती भागीदारी से स्पष्ट है कि क्षेत्रीय नागरिक इस योजना को आधुनिक और सुनियोजित विकास का माध्यम मान रहे हैं।

हरनंदीपुरम योजना को लगभग 501 हेक्टेयर क्षेत्रफल में दो चरणों में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। योजना के अंतर्गत आधुनिक सड़क नेटवर्क, हरित क्षेत्र, थीम आधारित पार्क, आवासीय एवं व्यावसायिक सेक्टर, जल निकासी व्यवस्था और बेहतर यातायात सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को किसानों से निरंतर संवाद बनाए रखने और सहमति व बैनामा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में जीडीए बोर्ड द्वारा हरनंदीपुरम योजना के द्वितीय चरण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति भी प्रदान की गई है।