Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

मिनी वर्ग में सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल और सब जूनियर वर्ग में समर्थ स्कूल बने चैंपियन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। जिला 6-ए साइड क्रिकेट एसोसिएशन की जिला चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार को एनएच-24 डासना स्थित सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में करीब 15 स्कूलों की टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप मिनी और सब जूनियर वर्ग में आयोजित की गई।

मिनी वर्ग में सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। डीपीएस एचआरआईटी द्वितीय तथा इंद्रपुरम पब्लिक स्कूल, प्रताप विहार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सब जूनियर वर्ग में समर्थ स्कूल विजेता बना, जबकि सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल उपविजेता रहा। न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल और हिंडन पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सुंदरदीप विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पीयूष श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त आईपीएस), सिक्स ए साइड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक नागर, सुनील चौधरी और सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य मेघा शर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर शैक्षिक प्रमुख अखिलेश वर्मा, खेल अध्यक्ष रिंकू चौधरी, विभिन्न स्कूलों के कोच, मैनेजर और खिलाड़ी उपस्थित रहे।