Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

नेहरू वर्ल्ड स्कूल का आईजीसीएसई ग्रेड 10 में शानदार प्रदर्शन, 100% रिजल्ट से बढ़ाया मान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने कैम्ब्रिज आईजीसीएसई ग्रेड 10 परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर शैक्षणिक गुणवत्ता का एक और उदाहरण पेश किया है। विद्यालय ने 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान कायम की है। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हुई।

इस वर्ष ए* से ए ग्रेड में 86 प्रतिशत तथा ए* से सी ग्रेड में 99 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालय के सभी छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

परिणामों में भार्गवी सिन्हा और ध्रुव गर्ग ने सभी सात विषयों में ए ग्रेड प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अद्रिका सिंघल ने 6 ए और 1 ए ग्रेड प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं आशिता त्यागी और त्रिशा भाटिया ने 5 ए ग्रेड हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वैश्विक दृष्टिकोण और समग्र विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विद्यालय की एग्जीक्यूटिव हेड ने कहा कि विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।