Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

लोनी में 4.65 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

लोनी, 18 मई। रंजीता धामा ने सोमवार को वार्ड 52, 51, 53, 39 और 32 में करीब 4 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। रूप नगर, प्रेम नगर ए ब्लॉक, जमालपुरा, राशिद अली गेट, जैन कॉलोनी और गढ़ी जस्सी समेत कई क्षेत्रों में नारियल फोड़कर और रिबन काटकर कार्यों की शुरुआत की गई। इस दौरान लोगों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के साथ रंजीता धामा का स्वागत किया।

रंजीता धामा ने कहा कि विकास कार्यों के तहत पाइपलाइन, श्मशान घाट के रखरखाव, इंटरलॉकिंग टाइल्स और आरसीसी नालियों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोनी नगरपालिका क्षेत्र लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदली नजर आएगी। उन्होंने विकास कार्यों में जनता के सहयोग को भी सराहनीय बताया।

कार्यक्रम में सभासद नगमा वारसी, एडवोकेट शांतनु, राहुल अली, योगेश, राशिद वारसी, इसरार बेग, कम्मन चौधरी, मोहम्मद अली, शकील धामा, मोहसिन मलिक, सिराज मलिक, अजहर मलिक, इंतजार, शराफत, हाजी इलियास, अब्दुल्ला, इमसाद सलमानी, तपसीर मलिक, सलमान, जावेद, मुमताज, दिलशाद मलिक, अल्लाबंदी, सीमा, संजुम, फरीदा, रूखसाना, प्रवीन और अफसाना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।