Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

रोजगार और सामाजिक न्याय पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 18 मई। संजय सिंह के नेतृत्व में चल रही “रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के तीसरे दिन गाजियाबाद में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। भीषण गर्मी के बावजूद जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर पदयात्रा का स्वागत किया। पदयात्रा में युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, व्यापारियों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि सरकार रोजगार, शिक्षा, महंगाई और स्वास्थ्य जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हजारों सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और नीट परीक्षा में पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है, लेकिन सत्ता केवल नफरत की राजनीति कर रही है।

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के हक, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया का उल्लेख करते हुए कहा, “अगर सड़क खामोश रहेगी तो संसद आवारा हो जाएगी।”

पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बदलाव की लड़ाई को मजबूत कर रहा है। वहीं गाजियाबाद जिला अध्यक्ष निमित यादव ने कहा कि रोजगार और सामाजिक न्याय की यह मुहिम अब जनआंदोलन बन चुकी है।