यूपी – गाजियाबाद। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत गीतांजलि संस्था की पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संस्था का आरोप है कि राजकुमार भाटी ने महिलाओं के चरित्र को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर महिला समाज का अपमान किया है।
संस्था ने मांग की कि ऐसे व्यक्ति का मानसिक परीक्षण कराया जाए तथा महिलाओं और समाज के प्रति अपमानजनक सोच रखने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बयान देने वालों पर कठोर कार्रवाई के लिए संविधान में संशोधन किया जाए।
महिलाओं ने कहा कि समाज में इस प्रकार की मानसिकता को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी महिला सम्मान के खिलाफ टिप्पणी करने का साहस न कर सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में रेखा चौधरी, वंदना चौधरी, सीमा पटेल, अर्चना चौधरी, राखी सिंधु, किरण पोपली, सुमन चौधरी, कौशल चौधरी और संजोग शामिल रहीं।






