यूपी – गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र 56 के सेक्टर नंबर 8 सुदामापुरी में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ नंबर 85 और 90 का गठन किया गया। कार्यक्रम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
बैठक में मेरठ मंडल प्रभारी मनोज कुमार तिलकधारी, डॉ. महेंद्र सिंह गौतम, विधानसभा प्रभारी प्रमोद सागर, विधानसभा अध्यक्ष 56 गाजियाबाद लख्मीचंद, बामसेफ जिला संयोजक अमित कुमार, वरिष्ठ बसपा नेता एडवोकेट जयवीर सिंह, बृजलाल गौतम, चंद्रभान, कुमार पाल, सेक्टर अध्यक्ष राहुल कुमार सागर तथा सेक्टर महासचिव सुनील कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई लगातार मजबूती से लड़ रही है।
कार्यक्रम के अंत में “जय भीम, जय भारत” और “बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ सभा का समापन किया गया।






