यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने वार्ड 9, 23 और 37 की संगम विहार कॉलोनी, विकास कुंज, केशव नगर और सोनिया नगर सहित कई क्षेत्रों में लगभग 3 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
लोनी नगरपालिका द्वारा बेहटा नहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पोकलेन मशीन भी खरीदी गई, जिसका शुभारंभ कैंप कार्यालय पर पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ किया गया। रंजीता धामा ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी तथा जनता को सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि लोनी नगरपालिका लगातार जनहित और विकास के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।
कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा भी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने रंजीता धामा और मनोज धामा का मिठाई खिलाकर आभार जताया।
इस अवसर पर कामू सभासद, पिंटू सभासद, मोनू सभासद, मुकेश पाल, मुनव्वर, इमरान, इरफान, दीपक बालियान, छोटू सूद, सचिन चौधरी, अजय शर्मा, पूरण सिंह कश्यप, अमन कुमार, डॉ. शकील, तरुण मान, जोंटी वाल्मीकि, अरूणा कुमारी, रानी, भारती, सरोज, कुसुम, उमा देवी, नाजिया, राजेंद्री देवी, ममता सिंह, विमला देवी, नीरज, दिलीप भाई, टीटू पंडितजी, नीरज सहरावत, दीपक नैन, सोहनवीर चौधरी, परवल चौधरी, बंटी फौजी, कर्मवीर और रामबीर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।






