यूपी – गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में जापान के अग्रणी शैक्षिक समूह गाक्केन के सहयोग से “लर्न विद जापानी प्रिसीजन” विषय पर तीन दिवसीय साइंस कैंप आयोजित किया गया। कैंप में कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान को प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से समझा।

कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने एयर, वाटर और लाइट विषयों पर विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग किए। बच्चों ने व्यवहारिक गतिविधियों के जरिए वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल और रोचक तरीके से सीखा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टेक-होम साइंस किट और सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग से आयोजित ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जिज्ञासा, तार्किक क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं। प्रधानाचार्या निधि गौड़ ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर अनुभवात्मक और वैश्विक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास और नई चीजें सीखने की प्रेरणा विकसित करती हैं।

“बिल्डिंग क्यूरियोसिटी, इंस्पायरिंग यंग साइंटिस्ट्स” की भावना के साथ आयोजित यह साइंस कैंप विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।






