यूपी – गाजियाबाद। आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव एवं रथ यात्रा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन निकाली गई भव्य रथ यात्रा सेक्टर-1, 2, 3 और 4 के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथ यात्रा में तुषार जैन परिवार को रथ सारथी बनने का सौभाग्य मिला, जबकि बाल वर्ग से निमित जैन को सौधर्म इन्द्र बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
महोत्सव के दौरान दीपिका जैन, आयुषी जैन, वामा देवी महिला मंडल आदित्य वर्ल्ड सिटी तथा तृप्ति जैन, मनीषा जैन और श्राविका महिला मंडल शास्त्री नगर द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वात्सल्य भोज के पुण्यार्जक प्रदीप जैन, प्रणव जैन ‘सन्मति परिवार’ राजनगर रहे। विधान सामग्री की व्यवस्था नीरज जैन और मनीषा जैन परिवार ने संभाली। भक्ति संध्या एवं विधान की प्रस्तुति अन्नू दीदी ने दी।
आयोजन में जैन समाज वेव सिटी, कविनगर, जैन नगर पंचवटी और शास्त्री नगर जैन समाज का सहयोग रहा। संरक्षक रवि जैन, महावीर प्रसाद जैन, सुभाष जैन, अतुल कुमार जैन, श्याम किशोर जैन और शैलेन्द्र जैन सहित आयोजन समिति के ऋषभ जैन, मृदुल जैन, अनमोल जैन, सौरभ जैन, मोहित जैन, तरुण जैन, अनुज जैन, विकास जैन, शिवम जैन, अरिष्ट जैन, नमन जैन, नितिन जैन, अग्रिम जैन और सुव्रत जैन ने आयोजन को सफल बनाया।






