Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

चुनाव सुधार और बिजली संकट को लेकर कांग्रेस का तहसील पर प्रदर्शन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/मोदीनगर। शहर में बढ़ती बिजली समस्या और चुनाव प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील समाधान दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बृजेश कुमार सेन और पीसीसी सदस्य सुनील शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

कांग्रेस नेताओं ने भारत सरकार और निर्वाचन आयोग से चुनाव प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की मांग उठाई। ज्ञापन में फर्जी मतदान रोकने के लिए फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन आधारित पहचान, मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लाइव फीड, वोट को आधार से लिंक करने, VVPAT स्लिप सत्यापन, मतपेटियों पर GPS ट्रैकर और चुनाव प्रक्रिया के स्वतंत्र ऑडिट जैसी मांगें प्रमुख रूप से शामिल रहीं। नेताओं ने कहा कि इन सुधारों से लोकतंत्र मजबूत होगा और जनता का विश्वास बढ़ेगा।

प्रदर्शन में चांद वीर चौधरी, राकेश सोनी, भिखारी लाल कश्यप, पवन कुमार कोरी, महेश दत्त शर्मा, आरिफ रिजवी, रामकिशन शर्मा, रजनी शर्मा, समसा खान, जमीला बानो, ममता, राधा शर्मा, जहूर अहमद, प्रमोद कुमार सिंघल, अनस सैफी, आकाश कुमार जाटव और विशाल कौशिक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।