यूपी – गाजियाबाद। गाजियाबाद प्रीमियम लीग के अंतर्गत 5 जून से आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पंजीकृत खिलाड़ियों के ट्रायल का दूसरा दिन शुक्रवार को ओल्ड आईपीएल क्रिकेट ग्राउंड, राजनगर एक्सटेंशन में संपन्न हुआ। ट्रायल में गाजियाबाद और बागपत जनपद के लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल टीम का संचालन पूर्व रणजी खिलाड़ी की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर के डायरेक्टर , ट्रेजर , सेक्रेटरी और डायरेक्टर मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश अंपायर कमेटी के अध्यक्ष तथा गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन अंपायर कमेटी के चेयरमैन सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
जानकारी दी गई कि 19 और 20 मई को आठों फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों का ओपन ट्रायल लेंगी। पंजीकृत खिलाड़ी सुबह 7 बजे से ओल्ड आरपीएल क्रिकेट ग्राउंड में आवेदन कर सकते हैं। खिलाड़ी एक से अधिक फ्रेंचाइजी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए शाहिद सैफी से संपर्क किया जा सकता है।






