नई दिल्ली – शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं और बढ़ती बेरोज़गारी के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में शिक्षा मंत्री के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में प्रदेश सचिव और गाजियाबाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए। आसिफ़ सैफी ने कहा कि देश का युवा लगातार अन्याय का सामना कर रहा है। परीक्षाओं में धांधली, लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली ने छात्रों के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और संबंधित विभाग युवाओं को जवाब देने में विफल साबित हुए हैं।
युवा कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए, पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई हो और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों और युवाओं की आवाज़ बनकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।






