Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

पर्यावरण शिक्षा एवं राष्ट्रीय संसाधनों के संरक्षण पर सीबीएसई प्रशिक्षण आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरू नगर में सीबीएसई द्वारा “पर्यावरण शिक्षा एवं राष्ट्रीय संसाधनों का संरक्षण” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूक बनाते हुए विद्यार्थियों एवं समाज तक इसका संदेश पहुंचाना रहा। प्रशिक्षण में विद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर, नेहरू नगर के लगभग 100 आचार्य-आचार्याओं ने सहभागिता की।

सीबीएसई की ओर से अधिकृत विशेषज्ञ डॉ. सिम्मी खन्ना और ऋचा ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने शिक्षकों को छात्रों में पर्यावरण जागरूकता विकसित करने, संभावित पर्यावरणीय खतरों को रोकने तथा राष्ट्रीय प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि सीबीएसई ने नए पाठ्यक्रम में पर्यावरण शिक्षा को विशेष स्थान दिया है और इसे बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष कुणाल त्यागी भी उपस्थित रहे और सभी को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में प्रधानाचार्या सुधा बाना, उप प्रधानाचार्या वंदना, मनोज तथा प्रशिक्षण प्रमुख सिम्मी त्यागी सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।