यूपी – गाजियाबाद। कैंसर मरीजों को सही मार्गदर्शन, सहयोग और भावनात्मक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से “द अशोक फाउंडेशन” का शुभारंभ शनिवार शाम यशोदा मेडिसिटी के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपासना अरोड़ा, ओपी सिन्हा और अशोक श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अंजू श्रीवास्तव, मनीष सिंघल, अशोक श्रीवास्तव और विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फाउंडेशन की शुरुआत की।
फाउंडेशन के संस्थापक अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था की स्थापना उनके स्वर्गीय पिता अशोक कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में की गई है। संस्था कैंसर की रोकथाम, जागरूकता और उपचार संबंधी सहयोग के साथ मरीजों एवं उनके परिजनों को सही जानकारी और भावनात्मक सहयोग उपलब्ध कराने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम में मनीष सिंघल, गगन सैनी, सतेंद्र कौर, सुमंत भोलू और सुनील डागर सहित कैंसर विशेषज्ञों ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। अनुरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि 7 मई 2021 को पिता को कैंसर से खोने के बाद उन्हें मरीजों और परिवारों की कठिनाइयों का अहसास हुआ, जिसके बाद इस पहल की शुरुआत की गई।
समारोह में मधुलिका, कृति रंजन, संजय लाभ, सोनालिका गौतम, विवेक श्रीवास्तव, विशाल गौतम, विश्वा पाठक, नितिन गुप्ता, निशांत वर्मा, सुरेश चंद्र, प्रमोद श्रीवास्तव, आनंद बल्लभ, राहुल प्रकाश और प्रवीण सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।






